धनौरा: गजरौला के कुमराला में लोक मांता देवी अहिल्याबाई होल्कर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने किया
शनिवार को गजरौला में तिगरी मार्ग पर कुमराला पुलिस चौकी के निकट बाईपास पर निर्मित लोकमांता देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वार का मंडी धनौरा के विधायक राजीव तरारा ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके उपरांत रैली निकाली गई। रैली में बाइक, ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों में सवार युवक माता अहिल्याबाई होल्कर के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।