धनौरा: गजरौला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में है शोक का माहौल
शनिवार दोपहर 2:00 बजे थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में उसे वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब एक छात्रा ने अपने ही घर में पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के लोगों ने उसे तुरंत नीचे उतरा और नगर के नीचे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉ ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।