धनौरा: हिंदूवादी संगठनों ने तहसील पर किया प्रदर्शन, हिंदू युवतियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के लगाए आरोप
मंडी धनौरा विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गैर समुदाय के युवकों पर मंडी धनौरा व बछरायूं क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में हिंदू युवतियों को बहलाफुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। इस मामले में युवतियों की बरामदगी किए जाने की मांग की है। साथ ही ईद उल अजहा पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रोक लगाने की मांग की है।