ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में रविवार को 6.5 घंटे बिजली कटौती, शहर के कई इलाकों में सुबह 7 बजे से रहेगा शटडाउन
ग्वालियर में रविवार 14 जून को बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आवश्यक संधारण कार्य के चलते शहर के कई प्रमुख इलाकों में सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक साढ़े 6 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसकी जानकारी बिजली विभाग द्वारा शनिवार रात 8 बजे जारी की गई।