बहराइच: बंजारी मोड़ इलाके में सांप के काटने से इलाज के दौरान महिला की हुई मौत, पुलिस जाच में जुटी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी मोड़ इलाके की रहने वाली महिला घर में सो रही थी। तभी अचानक सांप ने काट लिया। परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।