बहराइच: सुखदेव पेट्रोल पंप के पास स्थित ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने के मामले मे अवर अभियंता की तहरीर पर चोरो पर मुक़दमा दर्ज
बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित सुखदेव पेट्रोल पंप के पास स्थित एक ट्रांसफार्मर से ट्रांसफार्मर का तेल चोरी करने के मामले में अवर अभियंता की तहरीर के आधार पर थाना दरगाह पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। अवर अभियंता ने सोमवार को बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 350 लीटर तेल चोरी किया गया था।