भोगनीपुर: हरदुआ पुल के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, किया गया मेडिकल कॉलेज रेफर
भोगनीपुर थाना के अकोढ़ी गांव निवासी रामकिशोर बुधवार दोपहर करीब एक बजे बाइक से पुखरायां बाजार आ रहा था। रास्ते में हरदुआ पुल के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से घायल को सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।