सरधना: कालंद चुंगी के निकट स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू
सरधना नगर के कालंद चुंगी के निकट बीती कल देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शौकीन पुत्र मुस्तकीम के स्क्रैप के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद क्षेत्र में धुएं का गुबार उठने लगा