पूरनपुर: पैमाइश न होने पर भाकियू भानु ने किया प्रदर्शन, समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव मुड़िया में जमीन की पैमाइश न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंगलवार दोपहर करीब एक बजे तहसील परिसर पहुंचे और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने प्रशासन पर मामले के निस्तारण में लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान एसडीएम ने किसानों से वार्ता कर समस्या के समाधान के लिए शाम चार बजे तक समय दिया