जगतौली ओपी क्षेत्र के जगतौली गांव निवासी युवक यूपी के देवरिया जिला के खामपार थाना क्षेत्र के बखरी बाजार में सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। जिसका इलाज वहां के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। सोमवार की दोपहर 1 बजे मिले जानकारी के मुताबिक जगतौली गांव निवासी उमेदी कमकर का पुत्र नीरज कमकर अपने बाइक से यूपी के बखरी बाजार गया था। इस दौरान सड़क दुर्घटना में घायल हुआ।