महाराजगंज: रानीखेड़ा गांव के बाहर सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में अर्धनग्न अवस्था में मिली महिला, कई घंटे बाद हुई पहचान
27 अप्रैल सोमवार की सुबह 10:00 बजे हाईवे मार्ग के किनारे बेहोशी की हालत मे एक अर्धनग्न अवस्था में महिला मिलने की जानकारी प्राप्त हुई। महिला की मांग में सिंदूर तथा हाथों में मेहंदी लगी हुई थी लोगों के द्वारा तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज किया गया। महिला की पहचान कई घंटे के बाद हो पाई।