सहारनपुर: नवाबगंज चौक में शांति भंग करने वाले 2 युवकों को कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी के निर्देश पर कार्रवाई
सहारनपुर की कोतवाली नगर पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों युवकों के खिलाफ शांति भंग की आशंका को देखते हुए कार्रवाई की गई। एसएसपी के निर्देश पर जनपद में अपराध रोकने और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए लगातार चेकिंग व गश्त अभियान चलाया जा रहा है।