रायपुर: रायपुर में पत्रकारिता की आड़ में 10 करोड़ का साइबर खेल, मास्टरमाइंड पत्रकार 5 दिन के रिमांड पर
म्यूल हंटर' के तहत रायपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी के बाद अब परते खुलने लगी हैं। 'टाइम्सलाइव भारत न्यूज़' का फर्जी चोला ओढ़कर देश भर के लोगों को चूना लगाने वाले मुख्य आरोपी गोपाल लाल बलाई को पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।