पलिया: सशस्त्र सीमा बल द्वारा लगाए गए निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर में 148 पालतू जानवरों का हुआ उपचार
पलिया तहसील के संपूर्णानगर क्षेत्र में SSB की 49वीं वाहिनी द्वारा 'नागरिक कल्याण कार्यक्रम' के तहत भानपुरी खजुरिया कॉलोनी गाँव में एक निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। उप कमांडेंट किशोर कुमार पाठक और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरविंदर जीत सिंह की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में कुल 148 पशुओं की जाँच कर उन्हें मुफ़्त दवाएँ दी गईं।