कोडरमा: टोओपी गली में घर लौट रही शिक्षिका से दिनदहाड़े सोने की चेन की स्नैचिंग, CCTV में कैद हुई वारदात
कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन छिनतई का असफल प्रयास सामने आया है। घटना वार्ड संख्या 18 के टीओपी नंबर 2 से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई, जहां एक शिक्षिका टोटो से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश उनका पीछा करने लगे।