बसेड़ी: राजस्थान के पूर्वी भागों में मानसून का हुआ प्रवेश
। कृषि विज्ञान केंद्र धौलपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर माधो सिंह मीणा ने बताया कि आज 2 जुलाई को सामान्य से 7 दिन की देरी से दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान के पूर्वी भागों में पहुँच गया है। वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा टोंक, जयपुर, अलवर से होकर गुजर रही है। आगामी 2-3 दिनों में राज्य के कुछ और भागों में मानसून के आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है।