गोरखपुर: रात में फोन कर ट्रांसजेंडर को संबंध बनाने का दबाव, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज
गोरखपुर के चिलुआताल इलाके में एक ट्रांसजेंडर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि रात के समय शोहदा फोन कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहता है। मना मरने पर जान से मारने की धमकी देता है। ट्रांसजेंडर की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबर से उसकी पहचान कर गिरफ्तारी करने का प्रयास कर रही है।