फतुहा: मुंडन संस्कार कराने के लिए त्रिवेणी संगम पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Fatwah, Patna | Apr 23, 2026 मुंडन संस्कार करने को लेकर त्रिवेणी संगम पर लोगों की काफी भीड़ उमड पड़ी है। गया, जहानाबाद, नालंदा, पटना समेत कई जिले से हजारों लोगों ने संगम पहुंचकर मुंडन संस्कार अपने संतानों को करने का काम किया है। बताया जाता है आज मुंडन संस्कार का बहुत शुभ मुहूर्त है। संगम पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए नदी थाना पुलिस ने संगम मार्ग में सभी वाहनों का परिचालन बंद कर दिया है।