बांधवगढ़: उमरिया में उत्कृष्ट विद्यालय के सामने अचानक सड़क पर विशाल पेड़ गिरा, बड़ा हादसा टला; बिजली आपूर्ति बाधित
उमरिया शहर के उत्कृष्ट विद्यालय के सामने गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर भरभराकर गिर पड़ा। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय पेड़ की चपेट में कोई राहगीर या वाहन नहीं आया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।पेड़ गिरने से पास में लगा बिजली का खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।