आंवला: आंवला के सूदनपुर में हाई टेंशन लाइन टूटने से गांव में फैला करंट, छात्र समेत 2 की मौत, महिला गंभीर रूप से झुलसी
आंवला तहसील के अलीगंज थाना क्षेत्र के सुदनपुर गांव में शनिवार को सुबह आठ बजे एक बड़ा हादसा हो गया। गांव के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में खराबी आने से हाईटेंशन विद्युत लाइन टूटकर सप्लाई लाइन पर गिर गई, जिससे घरों में करंट फैल गया। इस घटना में एक छात्र सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई।