बरेली: बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बारात में मामूली विवाद बना खूनी संग्राम, लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला, युवक ICU में
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अटापट्टी जनूबी गांव में बारात के दौरान हुआ मामूली विवाद अगले दिन खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों और पत्थरों से जानलेवा हमला बोल दिया, जिसमें रोहित नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बारात में हुए झगड़े की शिकायत पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कर दी थी।