धनवार: एसडीएम ने की बैठक, बिचौलियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का दिया निर्देश
खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय में बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे एसडीएम अनिमेष रंजन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हई। बैठक में अनुमंडल के पांचों अंचल गावां, तिसरी, देवरी, धनवार एवं जमुआ के अंचल अधिकारियों सहित संबंधित राजस्व निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकगण उपस्थित थे।