बलौदा: पोंच गांव में बेटियों को मिलेगा कंप्यूटर का निःशुल्क प्रशिक्षण
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र के पोंच गांव के किसान परिवार के बेरोजगार बेटियों को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ने के उदेश्य से किसान बहुददेशीय सहकारी समिति मर्यादित के संचालक अरुण अग्रवाल ने 16 अप्रेल से कंप्यूटर का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम अपने ही कृषि फार्म में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के सहयोग से आयोजित करने का निर्णय लिया है