मध्यप्रदेश के खरगोन में शहर में नीट परीक्षा व नर्सिंग कालेज गड़बड़ी मामले में धांधली को लेकर कांग्रेस ने आक्रोश जताया। शुक्रवार जिला मुख्यालय पर रैली निकालकर नारेबाजी की। साथ ही परीक्षा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पूर्व विधायक रवि जोशी व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाइक के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय से रैली निकाली गई।