खरगौन: सिरवेलवन क्षेत्र में एक मादातेंदुआ बीमार हालत में मिली रालामंडल इंदौर की रेस्क्यूटीम ने मेडिकल कराकर वन विहार भोपालभेजा
खरगोन वनमंडल के सिरवेल वनक्षेत्र में एक मादा तेंदुआ बीमार हालत में मिली। उसका रालामंडल इंदौर के 5 सदस्यों की टीम ने रेस्क्यू कर मेडिकल कराया। मादा तेंदुआ को पैरालिसिस होने के कारण वह चल नहीं पा रही थी। उसे मेडिकल के बाद वन विहार भोपाल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मादा तेंदुआ क्षेत्र में होने के संबंध में वन विभाग को आदिवासियों से जानकारी मिली थी।