खरगोन प्रवेश उत्सव के अंतर्गत भविष्य से भेंट अभियान में गुरुवार दोपहर उत्कृष्ट स्कूल में विधायक बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, एसपी धर्मराज मीणा स्कूली बच्चों से रुबरू हुए। उन्होंने उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया। इसमें 9वीं से लेकर 12वीं तक सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।