कालपी: कदौरा में कटपुरवा मोड के पास भीषण सड़क हादसा, बेकाबू डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, रिटायर्ड लेखपाल की हुई दर्दनाक मौत
Kalpi, Jalaun | May 4, 2026 कदौरा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर 3 बजे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 71 वर्षीय रिटायर्ड लेखपाल प्रभु दयाल की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह बैंक से पेंशन निकालकर कदौरा लौट रहे थे, तभी कटपुरवा मोड़ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डम्पर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।