पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिले में भयंकर गर्मी के कारण GMCH में मरीजों की संख्या बढ़ी
Purnea East, Purnia | Apr 27, 2026
बिहार समेत पूर्णिया जिले में भी गर्मी बढ़ती जा रही है। अप्रैल में ही मई-जून जैसी गर्मी से टेंप्रेचर 41 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे हालात में पूर्णिया GMCH में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को सुबह 9 बजे के करीब पुर्णिया GMCH के एक कर्मी ने बताया कि रोज 100 से अधिक मरीज बुखार, उल्टी, सिर दर्द और पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।