फतेहपुर थाना क्षेत्र में चुनाव परिणाम घोषित होने से पूर्व शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर यह अभियान क्षेत्र के मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील इलाकों में चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों की तलाशी