हटा: मड़ियादो में नायब तहसीलदार हटा और थाना प्रभारी ने गणेश विसर्जन स्थल का जायजा लिया
Hatta, Damoh | Sep 16, 2024 नायब तहसीलदार हटा शिवराम चढ़ार ने आज मड़ियादो थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे के साथ मड़ियादो के जोगीडाबर नाले में गणेश विसर्जन स्थल का जायजा लिया और ग्राम पंचायत और राजस्व अमले को यंहा आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए,ताकि गणेश विसर्जन के दौरान कोई परेशानी न हो,घाट पर साफ सफाई,बिजली की व्यवस्था आदि के निर्देश ग्राम पंचायत मड़ियादो के सचिव को दिए गए।