हटा: पाठा गांव में जंगली सुअर ने किसान पर किया हमला, PHC मड़ियादो में हुआ प्राथमिक उपचार
Hatta, Damoh | Sep 15, 2024 मड़ियादो थाना क्षेत्र के पाठा गांव में जंगली सुअर ने एक किसान पर हमला कर घायल कर दिया,किसान रामकेश पटेल उम्र 35 वर्ष सुबह खेत मे चारा काटने गए तभी फसल में छिपे हुए सुअर ने हमला कर दिया,सुअर के हमले में युवक के हाथ, पैर,पीठ में गम्भीर जख्म हुए,एक अन्य किसान की मदद से घायल किसान को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियादो लाया गया,जंहा उपचार किया गया,