हटा: अहमदाबाद में मजदूरी के दौरान घायल हुए युवक की घर लाते समय मौत,सिविल अस्पताल हटा लेकर पँहुचे परिजन
Hatta, Damoh | Sep 15, 2024 गैसाबाद थाना क्षेत्र के मोहरई गांव निवासी एक युवक गुजरात के अहमदाबाद में मजदूरी के दौरान ब्लास्टिंग से घायल हो गया,जिसे वँहा कुछ दिन इलाज के बाद परिजनों की मदद से गांव लाया जा रहा था लेकिन बीच रास्ते मे ही घायल नीलेश पिता कन्छेदी दहायत उम्र 24 वर्ष की दुःखद मौत गई,जिसके बाद परिजन सिविल अस्पताल हटा लेकर पँहुचे,घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है