दुधि: बीजपुर पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया, न्यायालय में किया पेश
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। बीजपुर थानाध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दीनानाथ राम और पुलिस टीम ने शनिवार सुबह करीब 8:36 बजे ग्राम नेमना में दबिश दी।