बांसवाड़ा: सदर थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार का इनामी आरोपी गणेश गिरफ्तार, कई मामलों में था फरार
बांसवाड़ा जिले में सदर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 हजार रुपए के इनामी अभियुक्त गणेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था और डकैती, लूट सहित कई गंभीर मामलों में वांछित चल रहा था।थानाधिकारी रूपसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार दबिश और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की।