सासनी: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर प्रकाश एकेडमी के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, ट्रक की चपेट में आकर 2 लोग घायल
Sasni, Hathras | May 3, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के प्रकाश एकेडमी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के दौरान ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। मौके पर राहगीर व स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घायलों को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उपचार किया।