बाराबंकी में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक आठ सूत्रीय ज्ञापन तहसील समाधान दिवसाधिकारी को सौंपा।लेखपाल संघ के अध्यक्ष आशुतोष वर्मा ने शनिवार करीब 2बजे बताया कि 23 अगस्त 2018 के शासनादेश के बावजूद अंतर्मंडलीय स्थानांतरण सूची अब तक जारी नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां अन्य विभागों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।