दुधि: बभनी पुलिस ने हत्या और गैंगस्टर मामले के फरार अभियुक्त को छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार, आरोपी 2022 से था वांछित
सोनभद्र पुलिस ने हत्या और गैंगस्टर एक्ट के तहत फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। 60 वर्षीय बाबूलाल नामक यह अभियुक्त अगस्त 2022 से फरार था और उसे उसके घर से पकड़ा गया। बाबूलाल पुत्र शीतल, निवासी कुशकर, थाना सनावल, जनपद सरगुजा (छत्तीसगढ़) पर हत्या के एक मामले में सजा सुनाई गई थी।