गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम क्षेत्र में घड़ी शोरूम में हुई चोरी की घटना का गाजियाबाद पुलिस ने किया खुलासा, 2 शातिर अपराधी किए गिरफ्तार
थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम ने बीते दिनों घड़ी के शो रूम में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले संतोष कुमार जायसवाल और रोहित कुमार पासवान नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को गुरुवार को छिजारसी कट के सामने कनावनी पुस्ता रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की इण्टरनेशनल ब्राण्डेड घड़ियां बरामद हुई हैं।