गाज़ियाबाद: थाना लोनी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 2 शातिर अभियुक्त किए गिरफ्तार
गुरुवार को थाना लोनी पुलिस टीम ने लाठी डंडों व चाकू से मारपीट कर हत्या का प्रयास करने वाले साजिद मलिक और सलमान मालिक नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को चौकी क्षेत्र कस्बा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम लगी हुई है।