गाज़ियाबाद: वेव सिटी क्षेत्र में IMS के पास हुई लूट का पुलिस जल्द करेगी खुलासा, पीड़ित द्वारा बयान बदले जाने की बात आई सामने
वेव सिटी क्षेत्र में IMS के पास बीते 28 जुलाई को मिली लूट की सूचना को लेकर पुलिस टीम पूरी तरह से एक्टिव हो गई, अब इस मामले पर वेव सिटी पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा करने वाली है। एसीपी वेव सिटी ने बताया कि पुलिस टीम से बातचीत के दौरान उनके द्वारा बार-बार अपने बयान बदले जा रहे है। इसके साथ ही ये पूरा मामला लूट का न होकर ठगी का निकलकर सामने आ रहा है।