गाज़ियाबाद: लोनी बॉर्डर क्षेत्र में बेल पर जेल से बाहर आने के बाद केस वापस लेने का दबाव बना रहा दुष्कर्म आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में बेल पर जेल से बाहर आने के बाद दुष्कर्म का आरोपी पीड़िता पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि अभियुक्त आकिल अपने साथियों के साथ बीती रात पीड़िता के घर आया और केस वापस लेने की धमकी दी। मामले में पुलिस तहरीर प्राप्त कर कार्रवाई में जुट गई है।