लोक कल्याण सेवा संस्था ने महिलाओं को वितरित किए सेनेट्री पैड
धनघटा। महिलाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लोक कल्याण सेवा संस्था की ओर से सेनेट्री पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत हैसर बाजार क्षेत्र स्थित कोलही ए लिटिल फ्लावर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सेनेट्री पैड वितरित किए गए।
संस्था के सचिव अमर राय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्य प्रवीण राय, जावेद, घनश्याम और सरिता निषाद ने महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, सेनेट्री पैड के सुरक्षित उपयोग तथा समय-समय पर पैड बदलने के संबंध में जागरूक किया।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सकता है।
कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने लोक कल्याण सेवा संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम बेहद उपयोगी हैं।
#UttarPradesh
Ghanghata, Sant Kabir Nagar | Aug 23, 2026