ज्ञानपुर: गोपीगंज में ₹7 करोड़ की अफीम के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, 7 किलो 346 ग्राम अफीम बरामद
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बे से मुखबिर की सूचना के बाद स्वाट और गोपीगंज कोतवाली की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 7 किलो 346 ग्राम अफीम बरामद हुई है। एडिशनल एसपी ने कहा कि जो अफीम बरामद की गई है उसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹7 करोड़ है