गुना नगर: गुना के दो सगे भाइयों की पार्वती नदी में डूबने से दर्दनाक मौत, छबड़ा गुगोर के पास नहाने के दौरान हुआ हादसा
गुना के हड्डीमिल इलाके के निवासी दो सगे भाइयों की पार्वती नदी में डूबने से मौत हो गई घटना। घटना 16 जून दोपहर की बताई है। राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा तहसील के गूजगौर गांव में गुना से परिवार शादी में गया था। पार्वती नदी में नहा रहे गुना के यूनुस खान उम्र 18 और अरमान उम्र 17 के साथ राजस्थान के छीपा बडोद निवासी गुड्डी बाई 45 साल, बेटा सलाम की मौत हो गई।