चिनिया: चिनियां में हाइड्रा से भिड़ी बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल , लकड़ी लोड करने आई हाइड्रा बनी हादसे की वजह ।
Chinia, Garhwa | Jun 17, 2026 चिनिया थाना क्षेत्र के बेसरी गांव के समीप बुधवार दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल और हाइड्रा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार रंका थाना क्षेत्र के बांदू गांव निवासी दोनों युवक मोटरसाइकिल से चिनिया-रणपुरा-बेता मार्ग होते हुए अपने गांव लौट रह