लातेहार: तालाब में डूबे वृद्ध का शव 26 घंटे बाद बरामद, गोताखोरों ने किया रेस्क्यू
लातेहार): थाना क्षेत्र के रेंगाई पंचायत अंतर्गत काठो गांव स्थित एक तालाब में डूबे 60 वर्षीय दुर्गा मांझी का शव लगभग 26 घंटे बाद बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे दुर्गा मांझी गांव के कुछ लोगों के साथ तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान नहाते-नहाते वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।