बख्तियारपुर: सालीमपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार
सालीमपुर थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर हत्या के प्रयास की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसे दोपहर करीब 12 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।