अनूपपुर: मजदूरी विवाद में महिला से मारपीट, जान से मारने की धमकी; फुनगा चौकी में ठेकेदार पर एससी-एसटी एक्ट सहित मामला दर्ज
फुनगा चौकी क्षेत्र के जोरातलबा गांव में मजदूरी के भुगतान को लेकर हुए विवाद में एक महिला मजदूर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जोरातलबा निवासी उमा महरा ने शिकायत दर्ज कराई कि वह पहले ठेकेदार सुनील गुप्ता के यहां मजदूरी करती थी।