लक्ष्मीपुर: जावातरी चौक के समीप टोटो चालक के भाई पर पिस्टल की बट से हमला, सिर फटा
लक्ष्मीपुर-जमुई मुख्य मार्ग स्थित जावातरी चौक के समीप शुक्रवार को टोटो चालक के साथ मारपीट का विरोध करने पहुंचे उसके भाई पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया गया। घायल की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मटिया गांव निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। नीतीश ने 5 बजे बताया कि बरहट थाना क्षेत्र के बखारी गांव के 4-5 युवकों ने पहले उसके भाई के साथ मारपीट की।