मधेपुरा पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पिछले 24 घंटे में 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें शराब के नशे में दो, अवैध हथियार के साथ एक और पांच वारंटी शामिल है। एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक बिहारीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव से दयानंद मंडल को अवैध हथियार के साथगिरफ्तार किया।